यमुनानगर। हरियाणा में 2 मार्च को होने जा रहे निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने प्रदेश के 9 नगर निगम के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। (BJP-made-former-District-Education-Officer-Suman-Bahmani-its-candidate-from-Yamunanagar) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने 9 नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति दी है। भाजपा ने यमुनानगर नगर निगम से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है। यमुनानगर में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत सुमन बहमनी ने हाल ही में अक्तुबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान इसलिए इस्तीफा दे दिया था कि वह सढ़ौरा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर विधायक पद का चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी। लेकिन अब भाजपा ने सुमन बहमनी को यमुनानगर से मेयर पर का टिकट देकर उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा ने सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजीव जैन ने इससे पहले विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी कविता जैन के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। आज मेयर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि पार्टी ने मजबूत और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बीजेपी को भारी समर्थन देगी और सभी प्रत्याशी नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेंगे। नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी जल्द ही अभियान की रूपरेखा तय करेगी और बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द होगी। उन्होंने कहा कि मानेसर से उम्मीदवार के नाम पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
जानें किसे मिली कहां से टिकट
- यमुनानगर श्रीमती सुमन बहमनी
- हिसार प्रवीन पोपली
- फरीदाबाद श्रीमती प्रवीन जोशी
- करनाल श्रीमती रेणुबाला गुप्ता
- रोहतक रामअवतार बाल्मीकि
- अंबाला श्रीमती सेलजा सचदेवा
- पानीपत श्रीमती कोमल सेनी
- सोनीपत राजीव जैन
- गुरुग्राम श्रीमती उषा प्रियवदर्शी
यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या
शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन
करें 👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर
करें
👇👇👇
https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr
यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/
यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk
यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://www.t.me/@Yamunanagarinsider