google.com, pub--9993155417130283, DIRECT, f08c47fec0942fa0 प्रिंसीपल से जिला शिक्षा अधिकारी और अब राजनीति में धमाकेदार एंट्री, जानें कौन हैं यमुनानगर में भाजपा की मेयर उम्मीदवार सुमन बहमनी, पढें उनकी पूरी कहानी
Type Here to Get Search Results !

प्रिंसीपल से जिला शिक्षा अधिकारी और अब राजनीति में धमाकेदार एंट्री, जानें कौन हैं यमुनानगर में भाजपा की मेयर उम्मीदवार सुमन बहमनी, पढें उनकी पूरी कहानी

 


संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। प्रिंसीपल से जिला शिक्षा अधिकारी और अब राजनीति में धमाकेदार एंट्री। और दस्तक भी ऐसी कि बड़े-बड़े राजनीतिक धुरंधर गच्चा खा जाएं।  ( Know-who-is-Suman-Bahmani-BJP-mayor-candidate-in-Yamunanagar-read-her-full-story ) राजनीतिक पारी की शुरुआत में ही नगर निगम यमुनानगर में भाजपा की टिकट पर मेयर चुनाव के लिए ताल ठोंक इतिहास रचने वाली सुमन बहमनी पिछले दो दिनों से यमुनागनर के राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में है। सरकारी नौकरी पर रहते हुए समाजसेवा में लगातार सक्रिय रही सुमन बहमनी ने विधानसभा चुनाव ठीक पहले अगस्त 2024 में जिला शिक्षा अधिकारी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा और आज नगर निगम यमुनानगर में प्रथम नागरिक बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से टिकट मिलने की बड़ी वजह उनका 1994 से ही भाजपा संगठन से सक्रिय रुप से जुड़ा होना बताया जा रहा है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं, जिससे जनता के बीच भी उनकी पहचान बनी। मधुरभाषी स्वभाव और प्रबंधन कौशल के कारण वे पार्टी के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार साबित हुईं।सुमन बहमनी ने सरकारी सेवा में रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब स्वैच्छिक वीआरएस लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा और सत्ता के गलियारों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला किया। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर से भाजपा हाईकमान को मेयर पद के लिए 17 आवेदन प्राप्त किए थे, जिनमें से 5 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें कई बड़े नाम भी थे, लेकिन अंतिम सूची में सुमन बहमनी का नाम सबसे ऊपर रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह संघ और संगठन में उनकी गहरी पैठ को बताया जाता है। उल्लेखनीय है कि सुमन बहमनी का सफर शिक्षा क्षेत्र से शुरू होकर अब राजनीति तक पहुंचा है। उन्होंने बिलासपुर स्कूल में प्रिंसीपल के तौर पर कार्य किया और फिर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के चलते वे प्रशासनिक कार्यों में भी दक्ष मानी जाती हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अब भाजपा ने उनकी प्रशासनिक योग्यता को देखते हुए यमुनानगर से मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।

साढौरा में निराशा, लेकिन अब मिला बड़ा मौका
सुमन बहमनी ने अभी हाल ही में अक्तूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी साढौरा सीट से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। हालांकि, भाजपा ने उन्हें वहां टिकट नहीं दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पार्टी के साथ लगातार जुड़े रहकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण का ही नतीजा है कि पार्टी ने उन्हें मेयर पद के लिए टिकट देकर एक बड़े अवसर से नवाजा।

अब चुनाव मैदान में होगी असली परीक्षा
भाजपा लगातार महिलाओं को बड़े पदों पर मौका दे रही है। सुमन बहमनी की उम्मीदवारी इसी दिशा में एक और कदम है। संघ की अनुशासनात्मक सोच और भाजपा का सांगठनिक ढांचा अक्सर एक साथ चलते हैं। सुमन बहमनी संघ की विचारधारा से प्रभावित हैं और संगठन में गहरी पकड़ रखती हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और सांगठनिक पकड़ को देखते हुए यह साफ है कि वे एक मजबूत उम्मीदवार हैं। लेकिन जनता उन्हें किस हद तक स्वीकार करती है, यह आने वाला समय ही बताएगा। भाजपा संगठन को पूरी उम्मीद है कि सुमन बहमनी ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी होकर यमुनागनर की मेयर यानि प्रथम नागरिक बनेंगी। हालांकि उनकी असली परीक्षा चुनावी मैदान में होगी। 


जन्मदिन से अगले दिन मिला बर्थडे गिफ्ट
सुमन बहमनी का राजनीति और प्रशासन दोनों से गहरा नाता है। उनके पति डॉ. सतपाल बहमनी आयुष विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके पिता टेक चंद जेल विभाग में डीएसपी रहे हैं। इस प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सरकारी कामकाज की बारीक समझ दी है, जिससे वे राजनीति में भी कुशलता से आगे बढ़ सकती हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा सिविल इंजीनियर है और बेटी डॉक्टर। खास बात यह है कि उनकी बेटी की शादी 21 फरवरी को तय हुई है, और इससे पहले 13 फरवरी को उनके जन्मदिन के अगले ही दिन भाजपा ने उन्हें मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर बर्थडे गिफ्ट दिया। इस संयोग को वे ईश्वर का आशीर्वाद मानती हैं।

 


यमुनागनर में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी भाजपा : सुमन बहमनी  
भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सुमन बहमनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व की आभारी हूं। मैं संगठन और पार्टी की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करूंगी। जनता के विश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर हम यह चुनाव जीतेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि यमुनानगर में इस बार फिर भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में कामयाब होगी। 

 

यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें                                        👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
                                                                                                                                                यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर करें                                                  

 👇👇👇     
 https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें  
               👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/

यमुनानगर इनसाइडर को  X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr

यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें   

👇👇👇👇                                      
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
                                           
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/

यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk

यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
 https://www.t.me/@Yamunanagarinsider

 

 


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad